बेंगलुरु गया था परिवार, घर में हो गई 1.20 लाख की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

रांची| अरगोड़ा थाना क्षेत्र की हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक बंद घर में चोरी हो गई। पीड़ित कृष्ण कुमार लाल ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वे पत्नी के साथ बेंगलुरु गए थे। पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर की लाइट जल रही है और मुख्य दरवाजा खुला है। उन्होंने तुरंत अपने बहनोई को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है। कृष्ण कुमार घर लौटे। देखा कि घर का ग्रिल और पांच दरवाजों की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर सामान की जांच की तो पाया कि घर से 60 हजार रुपये नकद और 60 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए हैं। कुल 1.20 लाख रुपये की चोरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *