टीकमगढ़ का मामला, गांव में तनाव, दो गिरफ्तार:जमीन विवाद में 3 सगे भाइयों की हत्या, गांव में फोर्स तैनात

जतारा थाना क्षेत्र के सिमरा खुर्द गांव में 1 हेक्टेयर जमीन को लेकर हुआ विवाद रविवार को खौफनाक रूप ले गया। तीन सगे भाइयों बलराम लोधी (40), परमलाल लोधी (35) और चतुर्भुज लोधी (34) की लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में परिवार की 4 महिलाएं, एक युवक घायल हुए हैं। परिजन ने बताया कि विवादित जमीन पर मुख्य आरोपी चतुर राजपूत और पहलवान सिंह 10 से 12 लोगों के साथ पहुंचे और खेत की जुताई-बोवनी करने लगे। जानकारी मिलते ही बलराम, परमलाल और चतुर्भुज मौके पर पहुंचे और विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई रेखा राजपूत, स्नेहलता राजपूत, चुन्नीबाई और करण राजपूत भी घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच रामनगर में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। रविवार को खेत पर फिर बहस हुई और मामला अचानक हिंसा में बदल गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *