टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान नगर परिषद के प्राचीन मंदिर में बुधवार रात देवी प्रतिमा खंडित हो गई। मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौरयाल ने बताया कि मंदिर परिसर में रखी देवी जी की प्रतिमा टूट गई थी। टीआई पर अभद्रता का आरोप सुरेंद्र चौरयाल ने कहा कि जब वे घटना की शिकायत दर्ज कराने थाने गए, तो थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस आरोप के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ और नारेबाजी की। एएसपी ने कार्यकर्ताओं को समझाया मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी विक्रम सिंह और एसडीओपी राहुल कटरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को समझाया और मामला दर्ज किया। पुलिस ने मंदिर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह को लाइन भेज दिया गया है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


