टीकमगढ़ के जिला अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार दोपहर करीब 4 बजे हुई, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को बाइक चुराकर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। हालांकि, कैमरा दूर होने के कारण युवक का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। फुटेज में युवक गले में लाल रंग की तोलिया डाले हुए है। मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरखेरा निवासी देवेंद्र यादव ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को देखने अस्पताल आए थे, जो वहां भर्ती हैं। उन्होंने अपनी बाइक (MP 36 MJ 1167) अस्पताल परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी की थी। जब देवेंद्र यादव वापस लौटे तो उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली। उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में चोरी की वारदात सामने आने के बाद देवेंद्र यादव ने वीडियो के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


