टीकमगढ़ में कार टकराने के विवाद में एक परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट हुई। करीब 8-10 आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को पीटा। इस दौरान घायल हुए पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात तकरीबन 12.30 बजे की है। नशे में धुत युवकों ने कार से मारी बाहर खड़े वाहन को टक्कर मंडी रोड निवासी संजू रावत ने बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी कार और मकान की दीवार में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आवाज सुनकर संजू बाहर निकले तो देखा कि कार में सवार युवक नशे में था। जब संजू ने टक्कर मारने का कारण पूछा तो युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने दोस्तों को बुला लिया। लोहे की रॉड, लाठी और डंडे से परिवार के साथ की मारपीट करीब 8 से 10 लोग लोहे की रॉड, लाठी और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने संजू रावत, उनके छोटे भाई सोनू रावत, 11 साल के भतीजे और माता-पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में संजू के सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पिता का पैर फ्रैक्चर हो गया। मां, भाई और भतीजे को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार में थाने में दर्ज कराई शिकायत देर रात संजू रावत ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आज शनिवार को बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने ब्रजेश यादव, देवू उर्फ देवेंद्र यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी और मामले की जांच जारी है।


