टीकमगढ़ में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी:महिला को दिए नकली सोने के बिस्किट, 70 हजार लिए; दोबारा रुपए लेने पर पकड़ाया आरोपी

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन के अंदर धन होने का लालच देकर एक परिवार से 70 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। घर में गड़ा धन होने का दिया झांसा गड़ाघाट निवासी गुड्डी बाई अहिरवार ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले किशोर अहिरवार अपने दो साथियों के साथ उनके घर आया था। आरोपियों ने दावा किया कि उनके घर में जमीन के नीचे धन दबा हुआ है और विशेष पूजा के बाद उसे निकाला जा सकता है। नकली सोने के बिस्किट देकर लिए 70 हजार रुपए आरोपियों ने घर के अंदर खुदाई कर एक पोटली निकालने का नाटक किया और उसमें रखे नकली सोने के बिस्किट महिला को सौंप दिए। इसके बदले महिला से 70 हजार रुपए ले लिए गए। जाते समय आरोपियों ने कहा कि पोटली को 13 दिन तक पूजा में रखना है और इस दौरान खोलना नहीं है। पोटली खुली तो निकले नकली बिस्किट महिला को शक होने पर उसने अपने रिश्तेदार राजकुमार अहिरवार को जानकारी दी। राजकुमार के पहुंचने पर पोटली खोली गई, जिसमें सोने के बजाय नकली बिस्किट निकले। दोबारा पैसे लेने आया आरोपी, पकड़ा गया इसी बीच गुरुवार को आरोपी किशोरी अहिरवार 20 हजार रुपए और लेने महिला के घर पहुंच गया। धोखाधड़ी का मामला समझ में आने पर महिला और राजकुमार ने उसे पकड़ लिया और सीधे कोतवाली थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। दो आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस ठगी में अजीज खान और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच के साथ फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *