टीकमगढ़ में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड का दौर:दिन का पारा 24, रात का 10 डिग्री; आगे और गिरेगा

टीकमगढ़ में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जबकि रात में ओस गिर रही है। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो सोमवार को बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार से मौसम साफ होने की संभावना है, लेकिन सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके चलते दिन का तापमान 23-24 डिग्री और रात का तापमान घटकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। इस बीच, रात में तेज ठंड को देखते हुए नगर परिषद बड़ागांव में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बस स्टैंड पर आम लोगों की सुविधा के लिए अलाव की व्यवस्था कराई। इससे यात्री बसों का इंतजार कर रहे लोगों को ठंड से राहत मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *