दमोह में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर से कम:कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, नए साल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

दमोह में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की सघनता इतनी अधिक है कि यह बारिश की फुहारों जैसा महसूस हो रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और गर्म कपड़ों में लिपटे हुए बाहर निकल रहे हैं। कोहरे की सफेद चादर ने सड़कों को पूरी तरह ढक लिया है, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) 20 मीटर से भी कम रह गई है। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे हैं। आवश्यक काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। खेत-खलिहानों में फसलें भी कोहरे से ढकी हुई दिख रही हैं। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि नए साल तक इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस पर मंगलवार को दमोह का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई थी। आज जिस तरह का घना कोहरा छाया हुआ है, उसे देखकर दिन में धूप निकलने की संभावना कम ही लग रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *