टीकमगढ़ में घर में आग, महिला झुलसी:जतारा के वार्ड 2 में हादसा; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद जतारा में एक मकान में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह घटना जतारा के वार्ड नंबर 2 में हुई, जहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी के अनुसार, संतोष साहू के मकान में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के समय संतोष साहू की पत्नी रानी साहू घर के अंदर काम कर रही थीं, जिससे वे बुरी तरह झुलस गईं। रानी साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल जतारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पहले महिला का इलाज जरूरी जतारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल चले गए हैं। फिलहाल महिला का इलाज कराना पहली प्राथमिकता है। इसके बाद परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *