टीकमगढ़ में छाया कोहरा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:इस हफ्ते रात का तापमान 6 डिग्री तक जाने का अनुमान; धुंध से तापमान में उतार-चढ़ाव

टीकमगढ़ में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते भी सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक गिर सकता है। इस सप्ताह लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे थे। शीतलहर के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था, हालांकि शनिवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। कोहरे-धुंध से लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिन बाद से मिलेगी राहत मौसम विभाग ने बताया है कि लगातार सर्द हवाओं के कारण दिन का तापमान 17 से 18 डिग्री और रात का तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, सात दिनों के बाद दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *