सतना में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:आभूषण खरीदने के आरोप में महिला भी हिरासत में, 5 हजार का था इनाम

सतना। कोलगवां थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में डेढ़ माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में एक महिला को भी हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला 29 नवंबर 2025 की रात का है, जब बांधवगढ़ कॉलोनी निवासी सुमित कुमार बाल्मीक के घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी पर 5 हजार का था इनाम
जांच के दौरान कुछ दिनों बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन गैंग का एक सदस्य विजय पुत्र पुजेरी वंशकार (20 वर्ष), निवासी नारायण तालाब बसोर बस्ती, फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने फरार आरोपी विजय को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के दौरान उसने चोरी के गहने प्रिया पति सूरज वंशकार (29 वर्ष), निवासी नारायण तालाब बसोर बस्ती, को बेचने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने प्रिया वंशकार को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 2 हजार रुपये नकद जब्त किए। आरोपी विजय के पास से एक चाकू और लोहे की सरिया भी बरामद की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *