टीकमगढ़ में मानव अधिकार आयोग का जागरूकता कार्यक्रम:सचिव ने दी 8वीं–10वीं पास बच्चों को ITI से रोजगार की गारंटी

टीकमगढ़ में शुक्रवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग ने बच्चों के भविष्य को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आयोग की प्रदेश सचिव डॉ. कनक राजेश पटेरिया ने बच्चों के रोजगार और कौशल विकास पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8वीं और 10वीं पास बच्चों को सरकार की ओर से आईटीआई (ITI) कोर्स करवाकर रोजगार की गारंटी दी जाती है। डॉ. पटेरिया ने उपस्थित युवाओं और अभिभावकों को स्किल इंडिया योजना के तहत उपलब्ध प्रशिक्षण और अवसरों के बारे में भी बताया। उन्होंने जनता को मानव अधिकारों के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में मानवाधिकार संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सुरेश दौंदेरिया ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बच्चों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण वे इनका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए निश्चित रूप से फायदेमंद साबित होंगे। इस अवसर पर सुरेश दौंदेरिया, सौरभ शर्मा, राकेश उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, रामकिशोर शर्मा, राजा सिंधी, मन्नू भगवानी, बंटी तिवारी, हरीश धमनियां, रमाशंकर गंगेले और संदीप तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *