टीकमगढ़ में राष्ट्रीय परशुराम मातृशक्ति संगठन का दशहरा मिलन:पहले एक-दूसरे को खिलाए पान, भजन के बाद बांटी सुहाग सामग्री

टीकमगढ़ में सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम मातृशक्ति संगठन ने दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए और एक-दूसरे को पान खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। संगठन की जिला अध्यक्ष नीतू द्विवेदी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन किया गया। महिलाओं ने देवी मां के भजन गाकर आराधना की। संगठन की सदस्य रजनी और ऋतु की ओर से सभी महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें तय किया गया कि 10 अक्टूबर को करवा चौथ के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए महिला सदस्यों से सुझाव मांगे गए और जिले में सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। तस्वीरें देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *