टीकमगढ़ में शीतलहर से स्कूलों की छुट्टी बढ़ी:नर्सरी से 8वीं तक की क्लासेज 8 और 9 जनवरी को भी नहीं लेगेंगी

टीकमगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने स्कूलों में छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है। अब जिले के नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल 8 और 9 जनवरी को भी बंद रहेंगे। यह आदेश शासकीय, निजी, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। कलेक्टर के अनुसार, तापमान में लगातार हो रही गिरावट और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले भी 5 और 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। टीकमगढ़ में बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का पारा 7 डिग्री के नीचे बना हुआ है। अगले कुछ दिन और सताएगी ठंड मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन से चार दिनों तक शीतलहर का प्रकोप इसी तरह जारी रह सकता है। आगामी दिनों में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। प्रशासन ने स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि छोटे बच्चों को इस भीषण ठंड से बचाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *