टीकमगढ़ में सरिया लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक गंभीर घायल:नलजल योजना का सामान ले जा रहा था, 112 ने अस्पताल पहुंचाया

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात लोहे के सरियों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना लिधौरा सड़क पर ग्राम खरोई और बीरऊ के बीच हुई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दिगौड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस दिगौड़ा मौके पर पहुंची। आरक्षक रामकुमार अहिरवार और पायलेट सचेन्द्र घोष ने घायल चालक संजू अहिरवार (20 वर्ष, निवासी कारी, थाना देहात) को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका उपचार जारी है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर में लदे लोहे के सरिये टीकमगढ़ से लिधौरा नलजल योजना के कार्य के लिए ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम खरोई व बीरऊ के बीच यह दुर्घटना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *