टीकमगढ़ में स्कार्पियो की टक्कर से किसान की मौत:सड़क किनारे खड़े शख्स को दूर तक घसीटा, ड्राइवर वाहन छोड़कर हुआ फरार

टीकमगढ़ के जतारा-मऊरानीपुर रोड पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े किसान मुकुंदी अहिरवार (45) को टक्कर मार दी। वाहन चालक किसान को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार शाम तकरीबन 5.30 बजे की है। स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग मुकुंदी अहिरवार को तुरंत जतारा अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसान को पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शी शहीद अली शाह ने बताया कि उनका और मुकुंदी का खेत अगल-बगल में है। मुकुंदी सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी और घसीटते हुए दूर तक ले गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर मुकुंदी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दर्ज किया मामला परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। गाड़ी में लगी नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *