रतलाम में डीप फ्रीजर में स्टोर कर रहे मोमोज:तीन दिन तक करते थे यूज, गंदगी में पड़ी मिली सब्जियां, फूड विभाग ने मारा छापा

रतलाम में मोमोज खाने वाले सतर्क हो जाए। गंदगी में मोमोज बनाए जा रहे है। मोमोज में उपयोग करने वाली सब्जियां भी गंदगी में रखी जा रही है। यहां तक डीप फ्रीज में स्टोरेज कर रखे जा रहे है। इसके साथ ही पाव के साथ खाने वाली भाजी भी डीप फ्रीज में रख स्टोरेज कर परोसी जा रही है। डीप फ्रीजर में मिले मोमोज
यह सब कुछ बुधवार शाम को रतलाम के गांधीनगर में स्ट्रीट फूड वेंडर टू ब्रदर्स के मोमोज बनाने वाले घर में मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां पर आकस्मिक छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान डीप फ्रीज में काफी मात्रा में रखे मोमोज मिले। गंदगी में शिमला मिर्ची व पत्तागोभी रखी हुई मिली। यहां तक पाव के साथ खाने वाली भाजी भी डीप फ्रीज में मिली। जो कि पूरी तरह से बर्फ के रूप में जमी हुई थी। टीम ने भाजी को गरम करवाया। इसके बाद सैंपल ले पाए। जिस कमरे में मशीन से मोमोज बनाए जाते है वहां पर गंदगी थी। सब्जियां गंदगी में पड़ी मिली
स्ट्रीट फूड वेंडर टू बद्रर्स के नाम से फास्ड फूड की गाड़ी नेहरु स्टेडियम के बाहर लगाई जाती है। गांधी नगर में एक किराये के मकान में मोमोज मशीन से तैयार किए जाते है। यहां पर एक मशीन लगा रखी थी,उसी से मोमोज तैयार किए जाते है। दो अलग-अलग डीप फ्रीज में बड़ी मात्रा में मोमोज रखे मिले। लेकिन पूरे परिसर में गंदगी थी। अंदेशा है कि मोमोज व अन्य सामग्री स्टोरेज कर दो से तीन तक लगातार उपयोग की जाती है। मोमोज निर्माता फर्म पर की जांच खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया निर्माता फर्म पर आकस्मिक जांच की है। मोमोज फ्रीज में रखे मिले। लेकिन साफ-सफाई नहीं मिली है। शिमला मिर्च व गोभी भी जमीन पर रखी हुई मिली है। मोमोज, मैदा आटा, भाजी, वनस्पति के सैंपल लिए है। गंदगी पर नोटिस दिया जाएगा। सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोग शाला भोपाल भेजे जाएंगे। एक दिन पहले यहां हुई जांच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दिन पहले दो बत्ती चौपाटी स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर की दुकानों की जांच की। दो बत्ती स्थित फास्ट फूड मोमोज के वेंडर देहली मोमोज कॉर्नर, वेद मोमोज एवं न्यू मोमोज शॉप से मोमोज सैंपल लिए। देखें कार्रवाई के दौरान की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *