भोपाल के रॉयल मार्केट में दौड़ती कार में आग:अचानक उठा धुआं, महिला समेत 5 लोग समय रहते बाहर निकले

भोपाल के रॉयल मार्केट रोड पर बुधवार शाम दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। इसमें एक महिला, एक छोटा बच्चा समेत 5 लोग बैठे थे। धुआं निकलते देख वे तुरंत बाहर निकले। इससे उनकी जान बच गई। घटना शाम 5.15 बजे की है। कार रॉयल मार्केट रोड से हमीदिया अस्पताल की तरफ जा रही थी। तभी तिराहे पर कार के पिछले हिस्से से धुआं और चिंगारी निकलने लगी। इसी दौरान नगर निगम के शव वाहन चालक अर्सलान खान अपनी गाड़ी लेकर पीछे आ रहे थे। उन्होंने तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी। इसके बाद पास में ही फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से पिछला हिस्सा और टायर जल गए, लेकिन अगला हिस्सा बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कार सीएनजी लगी हुई थी। संभवत: इसी वजह से आग लगी। गनीमत रही कि सीएनजी टैंक में कोई विस्फोट नहीं हुआ और आग समय रहते बुझा ली गई। कार में आग की देखिये 2 तस्वीरें… 50 मीटर दूर है पेट्रोल पंप, अस्पताल
जहां यह घटना हुई, उससे 50 मीटर की दूरी पर ही पेट्रोल पंप, कई क्लिनिक, हमीदिया हॉस्पिटल और प्राइवेट अस्पताल भी है। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। आग के बेकाबू में होने से पहले उतरे लोग
प्रत्यक्षदर्शी अर्सलान ने बताया कि कार में दो महिलाएं और दो पुरुष बैठे थे। एक महिला की गोद में छोटा बच्चा भी था। धुआं और चिंगारी निकलने पर उन्हें तुरंत बाहर उतारा गया। इस वजह से वे चपेट में आने से बच गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *