टीकमगढ़ में दिन और रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान घटकर 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 48 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो गुरुवार को घटकर 25.5 और 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। धूप निकलने से लोगों को ठंड से मिली राहत फिलहाल दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है। हालांकि, शाम 5 बजे के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड बढ़ जाती है। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, एक अन्य दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। किसान सुरेश प्रजापति ने बताया कि दिन में धूप निकलने और रात में ठंड पड़ने से फसलों को फायदा होता है।


