टीचर के ट्रांसफर का विरोध, छात्रों-ग्रामीणों ने किया विरोध:स्कूल गेट पर ताला जड़ा, आदेश रद्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, 10 दिन का अल्टीमेटम

बूंदी जिले के खटकड़ क्षेत्र स्थित रामपुरा धौलो स्कूल में मंगलवार को टीचर जगदीश कुमार प्रजापत के तबादले के विरोध में ग्रामीण और छात्र आक्रोशित हो गए। स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने लगाया द्वेषपूर्ण कार्रवाई का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक जगदीश प्रजापत का तबादला बिना किसी ठोस कारण के और द्वेषतापूर्ण तरीके से किया गया है। ग्रामीण महादेव मीणा और मुकेश मीणा ने बताया कि शिक्षक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ हैं और छात्रों के प्रति व्यवहार उत्कृष्ट है। स्कूल की गतिविधियों और शिक्षा स्तर बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। DEO ने कहा- विभागीय कार्रवाई के तहत तबादला वहीं, इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कुंज बिहारी भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक का ट्रांसफर विभागीय कार्रवाई के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से समझाइश दी गई, फिर भी ग्रामीण और छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए थे। तीन घंटे बाद बातचीत से निकला समाधान करीब 3 घंटे तक स्कूल गेट पर ताला लगा रहा। बाद में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिन के भीतर शिक्षक को वापस स्कूल में नियुक्त करने पर सहमति बनी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। स्कूल में पढ़ाई सुधारने की भी मांग ग्रामीणों ने स्कूल में मोबाइल के उपयोग पर रोक लगाने की भी मांग रखी। उनका आरोप है कि कुछ टीचर देर से आते हैं और मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *