डूंगरपुर में कांग्रेस का कलेक्ट्री पर 10वें दिन प्रदर्शन:ढोल-मंजीरे बजाकर मनरेगा कार्य, बकाया भुगतान और मुआवजे की मांग

डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा अपने समर्थकों के साथ 10वें दिन बुधवार को भी कलेक्ट्री पड़ाव पर रहे। सरकार को जगाने कांग्रेस के कई कार्यकर्ता ढोल धमाके के साथ कलेक्ट्री पड़ाव में पहुंचे। कलेक्ट्री गेट के सामने ही ढोल मंजीरों पर भजन कीर्तन किए ओर अपनी मांगे रखी। वही सरकार पर किसान, मजदूर ओर युवा विरोधी होने के भी आरोप लगाए। मनरेगा योजना में तहत काम की स्वीकृतियां जारी कर लोगो को रोजगार मुहैया करवाने, बकाया भुगतान देने और फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस 10 दिनों से पड़ाव पर बैठी है। कांग्रेस विधायक ओर जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा के साथ पड़ाव में कांग्रेस के कई नेता, जिला व ब्लॉक कार्यकर्ता जुट रहे है। बुधवार को भी सीमलवाड़ा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता ढोल धमाके के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पड़ाव में पहुंचे। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंकांत पंड्या समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता ओर लोग पड़ाव में शामिल हुए। कलेक्ट्री गेट के सामने पड़ाव पर बैठे। ढोल मंजीरे की धुनों के साथ भजन कीर्तन किए ओर सरकार को सद्बुद्धि की कामना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यहां का किसान, मजदूर, युवा अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्री के गेट पर बैठा है। लेकिन सरकार उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं कर रही है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा। मजदूरों को मनरेगा योजना में न तो काम मिल रहा है और न ही मजदूरी। बकाया भुगतान लंबे समय से बाकी है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे है। कांग्रेस ने इन मांगों के पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *