टीचर को नौकरी से निकाला, पुल से नदी में कूदा:छात्राओं ने लगाए थे बैड टच के आरोप; बच्चों पर नोट फेंकते हुए गुस्से में निकला

झाबुआ जिले में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने सोमवार दोपहर माही नदी के पुल से छलांग लगा दी। शिक्षक पर 7वीं और 8वीं कक्षा की छात्राओं ने बैड टच के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने सोमवार को उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके कुछ घंटों बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुल से कूदने से पहले शिक्षक ने वॉट्सएप स्टेटस पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि उस पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और उसकी मौत का जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन है। स्टेटस देखते ही दोस्तों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे ने बताया कि पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रात 8 बजे तक उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। मंगलवार सुबह 7 बजे फिर सर्चिंग की जाएगी। पेरेंट्स ने की थी टीचर को हटाने की मांग
स्कूल प्रबंधक राघवेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि 7वीं और 8वीं की छात्राओं ने सोशल साइंस पढ़ाने वाले शिक्षक अजय पाटीदार पर बेड टच के आरोप लगाए थे। इस संबंध में पालकों ने भी लिखित शिकायत कर शिक्षक को हटाने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार सुबह अजय को स्कूल बुलाकर अंतिम हिसाब किया गया और उसे आगे स्कूल नहीं आने के निर्देश दिए गए। प्रबंधन ने उसे 17 हजार 100 रुपए बकाया राशि का भुगतान किया। बच्चों पर नोट फेंककर गुस्से में निकला टीचर
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि सुबह करीब 11 बजे अजय गुस्से में काला बैग उठाकर कार्यालय से बाहर निकला। इस दौरान उसने सैलरी में मिले पैसों में से करीब 15 हजार रुपए परीक्षा दे रही छात्राओं पर उछाल दिए और शेष करीब 2100 रुपए के नोट फाड़ दिए। आरोप है कि बाहर निकलते समय उसने एक छात्रा से अपशब्द भी कहे और कहा- “मैं देख लूंगा।” स्टेटस के बाद नदी में कूदने का पता चला
स्कूल से निकलने के बाद दोपहर करीब 1:40 बजे अजय ने सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट किया। स्टेटस देखने के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर करीब ढाई बजे माही नदी पुल पहुंची, जहां उसका बैग और मोबाइल मिला। इसके बाद उसके नदी में कूदने की आशंका सामने आई और गोताखोरों द्वारा तलाश शुरू की गई। यह खबर भी पढ़ें रंगोली बनाने से मना किया तो छात्रा से मारपीट, गला दबाने का आरोप; हरदा में शिक्षिका बर्खास्त
हरदा के एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा से मारपीट और गला दबाने का गंभीर आरोप सामने आया है। छात्रा का कहना है कि रंगोली बनाने से मना करने पर शिक्षिका ने बाल पकड़कर झूमाझटकी की और गला दबाया। घटना के विरोध में परिजन और एबीवीपी ने शिकायत की, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *