टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक

भास्कर न्यूज | सरायकेला टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक सह वनभोज कार्यक्रम विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में जयप्रकाश उद्यान आदित्यपुर में हुआ। एसोसिएशन हर वर्ष वनभोज का आयोजन कर रहा है। वहीं, एसोसिएशन में बहुत से सेवानिवृत्त शिक्षक भी हैं। इसका उद्देश्य शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में अभय कुमार शास्त्री, वीरेंद्र कुमार तिवारी, सुधाकर ठाकुर, विमल कुमार, बृजेश्वर द्विवेदी, विजय सिंह, सर्वानंद सिंह, भारद्वाज मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, आर लक्ष्मण राव, सुनील सिन्हा, शंभू शरण श्रीवास्तव, विजेंद्र बिहारी मिश्रा, संजय कुमार सिंह, शैलेंद्र शरण सम्मिलित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *