रसोई माता की जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में खरसावां को पहला व राजनगर को दूसरा स्थान

भास्कर न्यूज | सरायकेला जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रखंड की प्रखंड स्तर पर चयनित रसोईया माता उपस्थित थीं। प्रथम स्थान के रूप में खरसावां प्रखंड व द्वितीय स्थान के रूप में राजनगर प्रखंड का चयन किया गया, जिसमें मुख्य रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विशाल कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना नवल किशोर सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गम्हरिया सुब्रता महतो, जिला के मतदान भोजन योजना प्रभारी नागेंद्र दुबे, जिला के गौतम कुमार व बाल संसद के मंत्री बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के मुख्य रूप में उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *