टीबी का डाटा निश्चय पोर्टल में अपडेट करने का निर्देश

बोकारो | सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में एनटीईपी की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें सिविल सर्जन ने टीबी विभाग के सभी कर्मियों को निश्चय पोर्टल में डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया। ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर टीबी मुक्त भारत अभियान में डाटा प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने टीबी नोटिफिकेशन ट्रीटमेंट के तहत संदिग्ध की जांच सहित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की। साथ ही डाटा को निश्चय पोर्टल में एक सप्ताह में अपडेट करने का भी निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *