िसटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल के सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की ओर से मेसर्स एफएसएनएल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सड़क एवं कार्य संबंधित सुरक्षा को लेकर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक तापस सहाना, सहायक महाप्रबंधक पी कल्बेंडे, सहायक महाप्रबंधक नेहाल पासवान, सहायक प्रबंधक हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे। शुरुआत एफएसएनएल के वरीय प्रबंधक अतुल कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा शपथ के साथ हुई। इसके उपरांत सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के सहायक महाप्रबंधक नेहाल पासवान व हिमांशु शर्मा ने सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा तथा संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने प्रतिभागियों को सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।


