टीबी, कुष्ठ, मलेरिया से बचने के बता रहे उपाए

नारायणपुर| शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेगा पालक शिक्षक बैठक में जिला क्षय उन्मूलन केंद्र के तत्वावधान में निक्षय निरामय अभियान 23 मार्च तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ, मलेरिया व वयोवृद्ध के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिसमें टीबी के लक्षण, बचाव व रोग के निदान के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति को दो हफ्तों से ज्यादा खांसी आ रही हो, वजन लगातार घट रहा हो, बलगम के साथ खून निकल रहा हो, भूख कम लगना, छाती में दर्द, शाम के समय बुखार आना इत्यादि टीबी रोग के लक्षण हैं। इसके बचाव के लिए रोगी नजदीकी स्वस्थ केंद्र में जाकर बलगम की जांच व एक्स रे जांच कराएं। रोग से बचाव के लिए भीड़ भाड़ से बचे, मास्क का उपयोग करें, यहां वहां न थूकें इत्यादि विषयों पर पालकगण व बच्चों को जागरूक कर शपथ दिलाई। इस दौरान लगभग 60 अभिवावक, 140 छात्र व 15 शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से पिरामल फाउंडेशन से विराग व स्वास्थ्य विभाग से पीपीएम द्वारिका साहू ने जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *