मनेंद्रगढ़ | राष्ट्रीय अंधत्व व अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रारंभ हो गया है। डॉ. पुष्पेंद्र सोनी व बीएमओ डॉ. एसएस सिंह के मार्गदर्शन में 17 नेत्र मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आरएस सेंगर ने किया। वहीं, आरडी दीवान सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व), किरण वर्मा, वर्षा श्रीवास्तव, अल्पना पटेल, प्रियंका साहू, दशरथ राम, रामकरण साहू, अरुण ताम्रकार, रजनीश कुमार, संजय द्विवेदी व गिरधारी ने सफल नेत्र ऑपरेशन में सहयोग दिया। बता दें कि जुलाई माह में बारिश की वजह से ऑपरेशन थियेटर में नमी आ जाने के कारण ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में ऑपरेशन होते रहेगा। आवश्यक दवाई संसाधन की व्यवस्था की जा रही है।


