भास्कर न्यूज | बालोद राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निक्षय मित्र बनने संबंधी बैठक हुई। चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं सहायक औषधि नियंत्रक, जिला बालोद के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिला टीबी कार्यालय से सायरा परवीन एवं विभिन्न विकासखंडों से सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। निक्षय मित्र के रूप में टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर सहयोग कर रहे समता हॉस्पिटल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों को टीबी उन्मूलन में जनसहभागिता की महत्ता एवं निक्षय मित्र की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। जिला क्षय अधिकारी डॉ. जीआर रावटे, नोडल अधिकारी डॉ. कमलकांत, डॉ. अजय साहू तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा उपस्थित रहे। इसमें अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गई।


