टीम ने किया अखाड़ा स्थलों का दौरा

सरायकेला | रामनवमी के मद्देनजर आदित्यपुर नगर निगम की टीम ने शनिवार को आदित्यपुर-02 के विभिन्न अखाड़ा स्थलों का विजिट किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकरी ली। जनता रो हाऊस स्थित भोला अखाड़ा के विजिट के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम की टीम को साफ-सफाई और पानी की समस्या से अवगत कराया। बताया कि नगर निगम के द्वारा वहां सामुदायिक भवन और डीप बोरिंग का निर्माण भी कराया गया है। स्थानीय लोगों को उसका लाभ मिलता है या नहीं इसकी जानकारी ली। नगर निगम की टीम ने स्थानीय लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की बात भी बताई। इस दौरान पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *