भास्कर न्यूज| जैंतगढ़ पीएम श्री+2 उच्च विद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए विशेषज्ञ वार्ता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चार विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। जिसमें बबली कुमारी सिंह कौशल विकास सेंट्रल मेनेजर, आरती कुमारी सिंह प्लेसमेंट इंचार्ज, भूमिका केसरी मोबिलाइजिंग इंचार्ज तथा दानिश हम्माद प्रोफेसर टाटा कॉलेज चाईबासा उपस्थित हुए। विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किस क्षेत्र में कैसे कॅरियर बनाया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के अनमोल टिप्स दिए। छात्रा मौली प्रधान ने शिक्षिका एवं गीतांजलि सरदार ने नर्सिंग के क्षेत्र में कैसे कॅरियर बनाया जाए प्रश्न विशेषज्ञों के सामने रखा। सभी विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया एवं उनकी सभी शंकाओं को दूर किया। मंच का संचालन शिक्षक वासिफ रजा ने किया। विद्यालय के प्राचार्य सुशांत प्रधान ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को कॅरियर बनाने हेतु मिल का पत्थर साबित होगा। सभी विशेषज्ञों को विद्यालय परिवार की ओर से बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षिका झरना प्रधान, मंगल सिंकू, संजीव सिंह कुंटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


