टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार ओवर में 5 विकेट:इंडोनेशिया के गेंदबाज ने कंबोडिया के खिलाफ किया कारनामा

इंडोनेशिया के तेज गेंदबाज गीड प्रियांदना ने एक ओवर में 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने मंगलवार को कंबोडिया के खिलाफ यह कारनामा किया। 28 साल के प्रियांदना ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज (पुरुष या महिला क्रिकेट मिलाकर) बन गए हैं। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने ओवर की 5 बॉल पर विकेट झटके हैं। श्रीलंका के लसित मलिंगा ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक T20i में लगातार चार गेंदों में चार विकेट लिए थे। (हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *