बलौदाबाजार पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ लिया है। उनके पास से 1 लाख 24 हजार 180 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर ‘समाधान सेल’ और सिमगा थाना-साइबर सेल की टीम ने ग्राम संजारी नवागांव में की। पुलिस को ‘समाधान सेल’ के हेल्पलाइन नंबर (94792 20392) पर व्हाट्सएप या कॉल के जरिए गोपनीय सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर 22 दिसंबर 2025 को पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल गिरफ्तार आरोपियों में अजय धृतलहरे (19, ग्राम लिमतरा), रामेश्वर वर्मा (35, ग्राम खैरा), ऐस कुमार निषाद (20, ग्राम चौरेंगा), कांशीराम गेण्डरे (60, ग्राम मांढर खुर्द), भीमसेन (39, बजरंग चौक, नांदघाट) और ओंकार कुंजाम (42, नांदघाट) शामिल हैं। इनके खिलाफ सिमगा थाने में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की ‘समाधान सेल’ योजना का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का जल्दी समाधान करना और अपराधों पर रोक लगाना है। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान गोपनीय रखी गई है।


