टेंट गोदाम में आग से लाखों का माल जला:फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया

भीलवाड़ा के झातल गांव में बीती रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा टेंट से जुड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने गोदाम से आग ओर धुंआ निकलता देख टेंट हाउस मालिक पुलिस ओर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया । मामला रायला थाना क्षेत्र के झांतल गांव का है, यहां बीती रात एक टेंट हाउस गोदाम में अचानक आग लग गई। इधर से गुजर रहे लोगों ने जब गोदाम से धुंआ निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी में करीब एक घंटे से ज्यादा देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,आग से लाखों रुपए के माल का नुक़सान हुआ। दुकान मालिक बालकिशन शर्मा ने बताया कि गोदाम में टेंट की चद्दरें, दरियां, प्लास्टिक की कुर्सियां सहित अन्य आवश्यक सामग्री रखी हुई थी।देर रात आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में टेंट हाउस में रखा करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई ।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *