टेक्नीशियन भर्ती के लिए 20 से एग्जाम

भास्कर न्यूज | जालंधर रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड थर्ड पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। सिटी सूचना पर्ची शुक्रवार को जारी कर दी। यह उन अभ्यर्थियों के लिए है जो 20 से 23 दिसंबर तक होने वाली सीबीटी में प्रविष्ट होंगे। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं शनिवार को भी उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हुई। ये उन परीक्षार्थियों के लिए होगी, जिनकी सीबीटी 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर को होगी। जिन अभ्यर्थियों की सिटी इंटिमेशन स्लिप सक्रिय हो गई है, उन्हें एसएमएस और ई-मेल से भी सूचना भेजी जा रही है। अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना आवेदन पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आरआरबी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू की है। अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न का स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर हेल्प डेस्क नंबर 7996339995 का उपयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थी सोमवार से शनिवार सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकेंगे। जेई, डिपो सामग्री अधीक्षक की परीक्षा 16 से टेक्नीशियन के 14298 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 16 अक्टूबर तक आवेदन लिए गए थे। पहले टेक्नीशियन भर्ती के लिए अलग-अलग कैटेगरी में 9144 पद थे। इसके लिए मार्च-अप्रैल में आवेदन मंगाए गए थे। बाद में टेक्नीशियन के 5154 पद बढ़े। इसके बाद फिर से आवेदन मांगे गए थे। टेक्नीशियन ग्रेड-1 और 3 की परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर को होगी। एग्जामिनेशन के संबंध में निर्देश, सिलेबस पहले ही जारी किया जा चुका है। एग्जामिनेशन सेंटर में उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डिजिटल वॉच ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं रेलवे में जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन, आरपीएफ एसआई परीक्षा के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसर जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) 16 दिसंबर से शुरू हो रही थी। इसी तरह टेक्नीशियन के लिए परीक्षा अब 19 दिसंबर से शुरू होगी। पहले यह 16 और 18 दिसंबर से शुरू होने वाली थी। जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और अन्य की परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर को ली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *