छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बुधवार को एक टैंकर ने स्कूटी सवार दिव्यांग बुजुर्ग को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुचलने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। यह मामला इधर, बिलासपुर में मंगलवार की रात दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है देखिए पहले ये तस्वीरें… पहली घटना महासमुंद की पहली घटना महासमुंद के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नयापारा वार्ड नंबर 7 के रहने वाले मारुति राव थोक सब्जी मंडी में काम करते थे। वे अपनी तीन पहिया स्कूटी (CG 06 GB 9576) से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बागबाहरा की तरफ से आ रहे टैंकर (TN 56 K 5799) ने ओवर ब्रिज के पास उन्हें रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने टैंकर ड्राइवर को पकड़कर पुलिस की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और टैंकर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी ड्राइवर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, तुमगांव ओवर ब्रिज पर भारी वाहनों का आवाजाही जटिल है। रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों को ब्रिज पार करने दो से तीन बार आगे-पीछे करना पड़ता है, तब कहीं जाकर गाड़ियां ब्रिज को पार करता पाती है। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जो तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित कर सके। दूसरी घटना बिलासपुर की दूसरी घटना बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जहां परसदा के बस स्टैंड के पास दो बाइकों में जोरादर भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, सरगवां निवासी बंशीधर मधुकर (34) किसी काम से बाहर गया था। वह रात में अपनी बाइक से मस्तूरी तरफ जा रहा था। इस दौरान मस्तूरी तरफ से परसदा का रहने वाला राजा मानिकपुरी अपनी बाइक से आ रहा था। हादसे में बंशीधर की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजा मानिकपुरी बुरी तरह से घायल हो गया और उसके दोस्त को मामूली चोटें आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल राजा को इलाज के लिए मस्तूरी भेजा, जिसके बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही बंशीधर के परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम उनके साथ स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया और चक्काजाम कर दिया। इसके चलते मस्तूरी-बिलासपुर मुख्य मार्ग में जाम लग गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने लोगों को समझाइश दी और उन्हें शांत कराया। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया। बुधवार को शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। …………….. इसे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में तीन सड़क हादसे…5 मौत:कार-बाइक की टक्कर, दंपती की गई जान; महासमुंद में एक ही बाइक में सवार थे 4 युवक छत्तीसगढ़ में शनिवार को तीन अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों ने 5 लोगों की जान ले ली। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा गरियाबंद जिले के नेशनल हाईवे-130C पर हुआ, जबकि दूसरा महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में सामने आया। पढ़ें पूरी खबर…


