चुप्पी तोड़ो क्योंकि; समस्याएं हैं तो उन पर हमें आवाज बेधड़क उठानी होगी भास्कर को वॉट्सएप 9431363003 या ईमेल आईडी bhaskar.ranchi@dbcorp.in पर बताएं। हम आपकी समस्या सिस्टम तक पहुंचाएंगे और उसे दुरुस्त कराएंगे। क्या आपके इलाके में भी ऐसे ही कूड़े को छोड़ दिया गया है? आपके एतराज जताने पर ऐसी ही स्थिति बनी हुई है? आपके कंप्लेन के बावजूद नगर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है? आपको ऐसी कोई भी दिक्कत आ रही है तो…. रांची | रांची नगर निगम अपनी कमाई बढ़ाने के लिए होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूजर चार्ज सहित अन्य टैक्स वसूलने में लगा है। टैक्स नहीं देने वालों के घर को सील करने तक की चेतावनी दी जा रही है। लेकिन आम लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। डोरंडा जैन मंदिर के पास लंबे समय से कूड़ा जमा हो रहा है। कूड़ा से काफी दुर्गंध उठ रही है। शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम कूड़े का उठाव नहीं करा रही है। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।


