नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने शहर में बने सार्वजनिक व मॉड्यूलर शौचालयों की सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में शौचालयों का दरवाजा, कुंडी,पैन व बेसिन सुदृढ़ होनी चाहिए, ताकि इसका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि टॉयलेट की सफाई ऐसी होनी चाहिए कि महिलाओं को भी इस्तेमाल करने में दिक्कत न हो। मानसून में शहर में होने वाले जलजमाव से निपटने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी का निर्देश दिया गया है। सचिव ने वार्ड वार कोषांग का गठन करने के लिए कहा है। इसमें वार्ड सुपरवाइजर, एक कर्मचारी रहेंगे, जो रोजाना अपने क्षेत्र का निरीक्षण करके रिपोर्ट देंगे। जहां नालियों की सफाई नहीं होगी या कचरा फैला रहेगा वहां सफाई कराने की जवाबदेही कोषांग के सदस्यों की होगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, खतरनाक नालियों को ढंकने का निर्देश दिया गया है। जल जमाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित करके समाधान निकालने के लिए कहा गया है। 26 मई


