दो नाबालिग को चाउमिन में नशा खिला किया अपहरण, रेस्क्यू

तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित हुलहुंडू से दो नाबालिगों को चाउमिन में नशा मिलाकर खिलाया, फिर उनका अपहरण किया। बच्चों को किसी दूसरे राज्य में ले जाने की तैयारी थी। लेकिन बच्चों के माता-पिता ने उन्हें खोजना शुरू किया। आरोपियों के बारे में पता लगाया। पुलिस की मदद ली गई। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया, तो उनका लोकेशन पहले हिनू में मिला। फिर स्टेशन रोड में। जब स्टेशन रोड में बच्चों के परिजन पहुंचे, तो आरोपी बच्चों को छोड़ भाग निकले। परिजनों ने पीसीआर को बुलाया। फिर उन्हें बच्चों के साथ चुटिया थाना ले जाया गया। तुपुदाना ओपी की पुलिस वहां पहुंची। बच्चों व उनके माता को तुपुदाना ओपी ले जाया गया। फिर माता पिता को बच्चे सौंप दिए गए। घटना 6 जून की शाम करीब 6 बजे की है। न्यू हुलहुंडू की रहने वाली सूरज मनी और अंजली देवी का नाबालिग बेटा अपने घर के पास खेल रहे थे। उसी दौरान एक आरोपी आया और 12 साल के आदित्य व 11 साल के कार्तिक को कहा कि चलो तुम्हारा मोबाइल रिचार्ज करा देंगे। दोनों बच्चे उसके झांसे में आ गए। आरोपी के साथ दोनों बच्चे गए तो, उसने उन्हें चाउमिन खिलाया गया। दोनों बच्चों को नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ। परिजन ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत दोनों बच्चों के माता-पिता मजदूरी करते हैं। शाम 6 बजे वे काम कर लौटे तो दोनों बच्चे घर में नहीं मिले। इसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू हुई। बच्चों को खोजते हुए रात 12.30 बजे माता-पिता पुलिस के साथ स्टेशन रोड पहुंचे। जैसे ही आरोपी ने उन्हें देखा वह बच्चों को छोड़ भाग निकला। जब बच्चे उन्हें मिले तो वे बेसुध थे। बच्चे नहीं बता पा रहे थे कि उन्हें कहां-कहां आरोपी ले गया। इधर, मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। बच्चों के माता-पिता ने तुपुदाना ओपी में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भास्कर अपील… बच्चों का ध्यान रखें। उन्हें समझाएं कि कोई भी उन्हें कुछ भी खाने को दे, तो नहीं खाएं। देर शाम तक बाहर नहीं खेलें। किसी भी अनजान से दूर रहें और उनकी बातों में न आएं। परिजनों को भी बच्चों की काउंसेलिंग करनी चाहिए। पुलिस ने बच्चों का कराया रेस्क्यू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *