टोंक की फिल्म को मिला स्पेशल जूरी मेंशन अवार्ड:शहंशाह सूरी खान ने मोबाइल से बनाई 45 मिनट की फिल्म, जूरी ने सराहा

टोंक के युवा कलाकर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर शहंशाह सूरी खान ने एक बार शॉर्ट फिल्म बनाकर टोंक का नाम रोशन किया है। शहंशाह सूरी खान द्वारा मोबाइल से बनाई गई 45 मिनट की व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड (why did I committed suicide) फिल्म को आज जयपुर में चल रहे 17वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में कैलीग्रॉय में स्पेशल जूरी मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इसकी खास बात यह है 45 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म को मोबाइल से बनाया था और गत दिनों इसे 6 देशों की 271 फिल्मों में अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। आज सूरी खान की पूरी टीम ने यह अवॉर्ड जयपुर में फिल्म फेस्टिवल में जूरी के हाथों से लिया है। इससे पहले भी गत साल खान की फिल्म को अवॉर्ड मिल चुका है। शहंशाह सूरी खान ने बताया कि जयपुर में 17 जनवरी से 21 जनवरी तक 17 वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज, देश और लोगों को बेहतर मैसेज देने वाली फिल्मों को अवॉर्ड से नवाज़ा जा रहा है। इसके लिए गत साल आवेदन मांगे थे। इसके लिए मोबाइल 45 मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाई थी। इसमें दर्शाया गया था कि लड़का कैसे अपनी इच्छा का दमन कर परिजनों के कहे अनुसार सब्जेक्ट का चयन करता है, फिर वह उस दबाव को सहना नहीं कर पाता है और वह नशे के दलदल में फंस जाता है। फिर वह भागकर मुंबई की चकाचौंध में चला जाता है जहां नशे की लत पूरी करने के लिए इधर-उधर की ठोकरें खाता है। उसके पास सुसाइड के अलावा कोई विकल्प बचता नहीं हैं। फिल्म में नशे और सुसाइड से बचने कैसे बचे, इसको लेकर भी बताया गया है? इस सब्जेक्ट पर आधारित फिल्म को जूरी ने काफी सराहा और इसे आज अवार्ड से नवाजा है। कार्यक्रम में देश-विदेश के डायरेक्टर्स आए जयपुर में हो रहे इस फेस्टिवल में देश विदेश के बड़े बड़े डायरेक्टर भाग ले रहे हैं। इस बार जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 71 देश की 2408 फिल्में सब्मिट हुई थीं जिसमें से 271 फिल्म नॉमिनेट हुई हैं। 6 देश की इन फिल्मों में हमारे टोंक शहर की फिल्म व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड भी नॉमिनेट हुई थी। इसके निर्देशक टोंक के 22 वर्षीय शादाब खान हैं। जिन्हें शहंशाह सूरी खान के नाम से जानते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर, लेखक, एडिटर, प्रोड्यूसर और लीड हीरो । अपने हौसले और टीम वर्क के साथ 3 इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। हमारे टोंक के लिए गर्व की बात है। इन्होंने पिछले साल दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतकर हमारे टोंक शहर का नाम ऊंचा किया था और इस साल भी उनकी फिल्म (व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड) को स्क्रीन के लिए नॉमिनेट किया है।

इस फेस्टिवल में शनिवार को इस फिल्म को गति इनॉक्स में 9 से 12 वाले शो में दिखाया गया। छह मिनट तक इसका प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म में सह कलाकार सोहेल खान सूरी, नायाब पठान सूरी, शादाब खान, ट्यूबा खान सूरी, नाजिश खान, सलमान राशिद खान, जितेंद्र वर्मा, हस्सान खान, रियल मास,विनीत राजा, अदनान खान, हैदर खान, सलमान, मुकेश चावला, अर्श खान, कासिम खान, फैजी खान ने काम किया है। इनपुट: एम असलम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *