अलवर शहर के पास बगड़ तिराहा में मृत पशुओं की बेकद्री सामने आई है। यहां पड़े पशुओं की खाल उतार कर अवशेष वहीं छोड़ने से बदबू से लोग परेशान है। बगड़ तिराहा पर खुले में पटकने के बाद उनकी खाल तक उतारकर अवशेष छोड़ दिए जाते हैं, जिसमें गोवंश भी शामिल है। गोरक्षक रविंद्र ने बताया- बगड़ तिराहा के पास कचरे के ढेर के पास मृत गोवंश को खुले में पटक दिया जाता है। पीछे से कसाई खाल उतार ले जाते हैं। उसके बाद पशुओं से बदबू आती है। गोवंश को भी यूं ही फेंक दिया जाता है। यहां आए दिन मृत गोवंश पटके जाते हैं। कुछ नगर निगम लेकर आती है। कुछ आस-पास के लोग भी पटक जाते हैं।


