टोंक के युवाओं की फिल्म व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड को दूसरी बार मिला सम्मान

भास्कर न्यूज| टोंक टोंक के युवा कलाकारों की मेहनत, लगन से मोबाइल पर तैयार फिल्म व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड को जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शनिवार को सम्मान मिला, जिसने टोंक का नाम फिल्मी क्षेत्र में फिर रोशन किया है। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में इस बार भी टोंक के कलाकारों की फिल्म प्रदर्शित हुई। टोंक के युवा कलाकारों द्वारा बनाई गई फिल्म व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड को स्क्रीन के लिए नॉमिनेट किया गया था। जिसको स्पेशल जूरी मेंशन अवार्ड से नवाजा गया है। फिल्म के डायरेक्टर, लेखक, एडिटर, और प्रोड्यूसर के साथ ही लीड हीरो की भूमिका निभाने वाले शहंशाह सूरी खान ने बताया कि उनकी फिल्म को जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी मेंशन अवार्ड से नवाजा गया है। उल्लेखनीय है कि शादाब खान उर्फ शहंशाह सूरी खान द्वारा अपने साथियों के साथ बनाए गई ‘ईरीई ए टेरर ऑफ जोम्बीं वायरस‘ फिल्म को गत वर्ष 2024 में जयपुर फिल्म इंटरनेशनल फेस्टिवल एवं न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में सम्मान मिल चुका है। इस बार भी शादाब खान उर्फ शहंशाह सूरी खान की फिल्म व्हाय डिड आई कमिटेड सुसाइड को स्क्रीन के लिए नॉमिनेट किया गया था। जिसे जयपुर में चले रहे 17 वें जयपुर फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी मेंशन अवार्ड से नवाजा गया हैं। फेस्टिवल में 71 देश की 2408 फिल्में सबमिट हुई, जिसमें से 271 फिल्म नॉमिनेट हुई है। इसमें छह देशों की फिल्म स्क्रीन के लिए नॉमिनेट हुई थी। इन युवा कलाकारों ने किया है फिल्म में कार्य इस में युवा कलाकारों की मेहनत अनमोल कही जा सकती है। इसमें सह कलाकार सोहेल खान सूरी, नायाब पठान सूरी, शादाब खान, ट्यूबा खान सूरी, नाजिश खान, सलमान राशिद खान, जितेंद्र वर्मा, हस्सान खान, रियल मास, विनीत राजा, अदनान खान, हैदर खान, सलमान, मुकेश चावला, और बाल कलाकार अर्श खान ने काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *