जवाहर नवोदय विद्यालय छान में चयन परीक्षा में 80 फीसदी छात्र हुए शामिल, 15 केंद्र बनाए

भास्कर संवाददाता|टोंक जवाहर नवोदय विद्यालय छान में प्रवेश के लिए शनिवार को चयन परीक्षा का आयोजन हुआ। इसको लेकर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न उपखंडों में 15 केंद्र बनाए गए। इनमें टोंक जिला मुख्यालय पर 3, टोडारायसिंह में 3, निवाई, में 2, पीपलू में एक, देवली, उनियारा, अलीगढ व मालपुरा में दो-दो परीक्षा केंद्र शामिल है। परीक्षा प्रभारी भागेश्वरी भाटिया ने बताया कि परीक्षा को लेकर कुल 4301 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3422 विद्यार्थी शामिल हुए। यानि की 80 फीसदी उपस्थिति रही। नवोदय स्कूल प्राचार्य एसआर मीणा ने बताया कि कलेक्टर की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। जहां अभ्यर्थियों की संख्या अधिक थी वहां तीन केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। परीक्षा को लेकर उड़नदस्तों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *