टोंक ने जूडो में राजस्थान को दिलाया गोल्ड-ब्रॉन्ज:अब इंटरनेशनल खेलेंगे अभिषेक-अंतिमा; ओपन जीप में निकाला जुलूस

टोंक जिले के सोडा के रहने वाले किसान के घर जन्मे जूड़ो खिलाड़ी छात्र अभिषेक सैनी एवं छात्रा अंतिमा चौधरी ने राजस्थान को अंडर -14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली गेम्स में राजस्थान को गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल दिलाकर राजस्थान का नाम रोशन किया है। हाल ही में पंजाब के लुधियाना में हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अभिषेक सैनी ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 25 किलो भार में खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता है। जबकि इसी गांव की अंतिमा चौधरी ने 36 किलो भार वर्ग में खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। दोनों का मेडल जीतकर गांव आने के पर उन्हें खुली जीप में बिठाकर उनका जुलूस निकाला हुआ। इसका जगह जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। दोनों खिलाड़ी अब आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जूड़ो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओपन जीप में निकला जुलूस जिला जूड़ो संघ के सचिव राधेश्याम नावरिया ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में टोंक जिले के सोडा गांव निवासी दो जूड़ो खिलाड़ी छात्र अभिषेक सैनी एवं छात्रा अंतिमा चौधरी ने राजस्थान की जूडो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अभिषेक सैनी ने 25 किलो भार वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। वहीं सोडा गांव की ही रहने वाली छात्रा अंतिमा चौधरी ने 36 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों विजय स्कूली छात्र-छात्रा के गांव पहुंचने पर गांव वालों ने उनके स्वागत में गांव को दिवाली की तरह सजाकर दोनों खिलाड़ियों को मालाएं एवं साफे पहना कर खुली जीप में बिठाकर गांव में विजय जुलूस निकाल कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। चार घंटे रोजाना प्रैक्टिस से मिली सफलता: नावरिया ने कहा है कि दोनों खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास करने, खेल में अनुशासन के साथ मेहनत करने के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ी रोजाना चार पांच घंटे कड़ी मेहनत करते है। उन्हें गांव में मेरा शिष्य जूडो खिलाड़ी आयुष शर्मा ट्रेनिंग देता है। दोनों खिलाड़ी बड़े एक्टिव रहकर कड़ी मेहनत करते है। ये किसान परिवार से है। स्कूल स्टाफ के मार्गदर्शन मिस खेल में आगे बढ़े। ये रहे मौजूद इस मौके पर दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला जूड़ो संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय जूड़ो खिलाड़ी रहे राधेश्याम नावरिया सहित जूड़ो संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय जूड़ो खिलाड़ी प्रधान गुर्जर, घनश्याम शर्मा, राजाराम शर्मा, सीमा धाभाई, प्रशिक्षक आयुष गौड़, रामराज गुर्जर, उमराव गुर्जर, रोहन, हरि नारायण, महावीर यादव, हरिराम चौधरी, बिजेंद्र सिंह चौधरी, रूपनारायण चौधरी, नीम सिंह गुर्जर, मिथुन माधीवाल, उमराव गुर्जर, आरडी शर्मा, ललित साहू, अशोक मीणा, इमरान, रमेश चौधरी, धनराज गुर्जर, मोहनलाल गुर्जर, शैतान सिंह, रामकिशोर बैरवा, हरि सैनी, डॉ. शैतान सिंह, शिवजी राम मीणा, प्रहलाद गुर्जर, राजेश्वर चौधरी, सत्य नारायण यादव सहित सभी सोडा गांव निवासियों ने विजय खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *