टोंक में गांधी के प्रिय भजन से मनाई जयंती:वैष्णव जन और राम-धुन चलाई; अधिकारी और नेता रहे मौजूद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महात्मा गांधी के बलिदान को याद किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का आव्हान किया। जिला मुख्यालय पर भी गांधी पार्क में प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय गांधी जी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया। गांधी का प्रिय भजन गाया सुबह 8 बजे गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं उनके प्रिय भजन वैष्णव जन तो क्या कहिए तथा रामधुन के साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम लोगों ने भी गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को याद किया । खास बात यह रही कि इस सरकारी कार्यक्रम शहर के गणमान्य लोग समेत बीजेपी, कांग्रेस के नेता भी एक साथ दिखाई दिए और गांधी जी को नमन कर उन्हें याद किया। अहिंसा के पथ पर चलने का रास्ता बताया इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जिस तरह का वातावरण बना हुआ है ऐसे समय में महात्मा गांधी के बताए अहिंसा के रास्ते पर चलने की जरूरत है। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल के अलावा,पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *