जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश इलाकों में लगातार चौथे दिन मंगलवार को सुबह घना कोहरा और छाया रहा। ऐसे में विजिबिलिटी 30 मीटर रही। जबकि सोमवार को विजिबिलिटी 60-70 मीटर रही थी। आज घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें 20- 30 मीटर की दूरी पर भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि आज सोमवार के मुकाबले सर्दी का अहसास थोड़ा कम है, लेकिन लोग फिर भी घरों से कम निकले। कई जगह लोग अलाव तापते देखे गए। उधर, कोहरा छाने से जिले में तापमान बीते 24 घंटे में और एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। इससे लोगों को पहले की तरह सर्दी से अहसास हुआ। उन्हें सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिली। लोग सर्दी से राहत पाने के लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई जगह अलाव का सहारा लिया। वहीं, इस गलन से दुपहिया वाहन चालकों को एक बार फिर से सर्दी, कोहरे से काफी परेशान होना पड़ा है। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को आज भी परेशान होना पड़ा। आज विजिबिलिटी करीब 30 मीटर होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरना पड़ा। उधर, आज अधिकतम अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटे के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस रहा।


