मकर संक्रांति पर 1100 गौमाताओं को करवाया अनूठा भोजन:श्रीकृष्ण गौशाला में गाजर के हलवे सहित खिलाया 56 भोग

झालावाड़ की श्रीकृष्ण गौशाला में मकर संक्रांति के अवसर पर एक अनूठा आयोजन किया गया, जहां 1100 गौमाताओं के लिए 56 प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग लगाया गया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम गौशाला परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे गौमाता की परिक्रमा और गौपूजन से हुई। गौशाला में विभिन्न व्यंजनों के लिए विशेष काउंटर लगाए गए, जहां श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार थाली सजाकर गौमाताओं को भोग खिला रहे हैं। श्रीकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष दिलीप मित्तल ने बताया कि मकर संक्रांति पर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। गौशाला के संरक्षक शैलेन्द्र यादव कालू के अनुसार, रविवार से ही हलवाइयों ने भोग प्रसादी की तैयारी शुरू कर दी थी। इसमें पूड़ी, पकौड़ी, मिठाइयां, नमकीन, चक्की, बालूशाही, सूजी का हलवा और गाजर का हलवा शामिल है। इस विशेष आयोजन के लिए 25 क्विंटल सब्जियों के साथ-साथ 1100 किलो गुड़ का उपयोग किया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी है, जो इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *