जिले में मंगलवार हुई ओलावृष्टि के बाद बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालात ये थे कि 11 बजे तक भी धूप नहीं निकली। सुबह भी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। देर शाम ओले गिरने के बाद सर्दी का असर भी बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस रह गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। इस बार पिछले साल की तुलना में कम हुई मावठ इस साल कड़ाके की सर्दी का असर भी काफी कम दिनों तक रहा है। नए साल की शुरुआत के दस दिन ही कड़ाके की सर्दी पड़ी है। जबकि अन्य सालों दिसंबर से लेकर जनवरी तक घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी का असर रहता था। इस बार मावठ भी पिछले साल की तुलना में कम हुई। सोमवार तक सर्दी का काफी असर बना रहा है, न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सोमवार को फिर मौसम बदल गया। सुबह से बादल छाए दिखाई दिए। मंगलवार को भी सुबह से कई हल्के तो कई घने बादल छाए हुए है। इसके चलते मंगलवार अल सुबह करीब 4 बजे और सवा दस बजे कई जगह बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हुई। फिर देर शाम को तेज बारिश के साथ भारी उनियारा क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे फसलें खराब हो गई।


