टोंक में ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी:गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए लोग, बीसलपुर बांध से 126वें दिन भी निकासी जारी

टोंक जिले में अब मौसम बदलने लगा हैं। बुधवार को सुबह के समय ठंडी हवा चली। हालांकि मौसम साफ सा है, लेकिन सुबह के समय सर्द हवा चलने से लोगों की दिनचर्या बदल गई है। लोग घरों से बाहर ऊनी कपड़े पहनकर ही निकले हे।
खासकर दुपहिया वाहन चालक समेत खुले में आने जाने वाले लोगों ने पहले के मुकाबले ज्यादा ऊनी कपड़े पहने। इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों को भी सर्द हवा का सामना करना पड़ा। वे भी सर्दी की ड्रेस के साथ स्कूल गए। सर्द हवा बढ़ने से अधिकतम तापमान भी पहले के मुकाबले कम रहने के आसार है। अधिकतम तापमान भी आज 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने के आसार है। लोग भी अब बढ़ती सर्दी के चलते ऊनी कपड़े ज्यादा पहनना शुरू कर दिया है। खासकर के सुबह शाम और रात के समय ऊनी कपड़े ज्यादा पहने लोग दिखाई पड़ रहे है। 601 क्यूसेक पानी हर सेकेंड छोड़ा जा रहा
उधर बीसलपुर बांध के गेट आज 126वें दिन भी खुले हुए है। हालांकि 8 दिन से बीसलपुर बांध से पानी की बनास नदी में की जा रही निकासी स्थिर हैं। गेट नंबर 11 को 10 सेंटीमीटर खोलकर प्रति सेकंड 601 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
इस सीजन में अब तक बांध से 140 टीएमसी पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है। इस व्यर्थ पानी से बीसलपुर बांध तीन बार से ज्यादा फुल भर सकता था। अभी बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश नहीं हुई तो भी कुछ दिन और बांध का यह गेट खुला रहेगा। बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल, AEN दिनेश बैरवा ने बताया कि अभी बांध फुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर तक भरा हुआ है। पानी की आवक के हिसाब से बांध से पानी की निकासी को कम ज्यादा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *