फा​जिल्का में पराली से लदे ट्राले में लगी आग:बगल से निकले ट्रैक्टर ट्राली की चिंगारी से हुआ हादसा, ब्याज पर रुपए लेकर खरीदा था ट्राला

पंजाब कि फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव रामसरा के निकट देर रात पराली से लदे एक ट्राले में भीषण आग लग गई। इस घटना में ट्राला पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह घटना रामसरा भागू रोड पर हुई। ट्राला मालिक पिरथीराम ने बताया कि वे खेत में धान की पराली लोड कर रहे थे। ट्राला सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य ट्रैक्टर-ट्राली से निकली चिंगारी से पराली में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मजदूरों ने बुझाने का प्रयास किया पर असफल प्रत्यक्षदर्शी सतनाम सिंह के मुताबिक, ट्राले के पास बैठे मजदूरों ने आग लगते ही उसे बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्राला आग के गोले में बदल गया। मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों को भी दूर रोकना पड़ा। ट्राला मालिक को करीब 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मालिक ने बताया कि उन्होंने यह ट्राला ब्याज पर लेकर काम शुरू किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *